NCERT Solutions class 8 Geography Social Science Chapter 1 RESOURCES (Hindi Medium) कक्षा 8 भूगोल पाठ 1 संसाधन

 NCERT, BSEH (Haryana Board) Solutions for Class 8  Geography Social Science Chapter 1 Resources (Hindi Medium) कक्षा भूगोल पाठ संसाधन

 These solutions are part of NCERT SOLUTIONS FOR CLASS 8 Geography Social science in Hindi medium. here we are providing chapter  review , detailed summary and question answers solutions, extra  or additional  solved questions ,important key points for quick revision for exams,  for Class 8 Geography Chapter 1 Resources

 कक्षा 8 भूगोल पाठ 1 संसाधन

कक्षा 8  NCERT, CBSE, BSEH भूगोल पाठ 1 संसाधन के नोट्स व महत्वपूर्ण प्रश्न

       प्रश्न  1   संसाधन क्या है ?

      उत्तर        प्रत्येक वस्तु जो हमारे पर्यावरण में उपलब्ध है और जिसका उपयोग मनुष्य की                   आवश्यकताओं को  पूरा करने के लिए किया जा सकता है, वह संसाधन है।


       प्रश्न 2 संसाधनो को कितने प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है ।

       उत्तर     सामान्यतः संसाधनों को प्राकृतिक, मानव निर्मित और मानव में वर्गीकृत जा सकता  है ।


       प्रश्न 3 प्राकृतिक संसाधन किसे कहते है ?

       उत्तर     जो संसाधन प्रकृति से प्राप्त होते हैं और बिना अधिक संशोधन या बदलाव के उपयोग

          में लाए जाते हैं, प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं। उदाहरण के लिए  वायु,   जलमृदा और                खनिज, सभी प्राकृतिक संसाधन हैं।


       प्रश्न 4 प्राकृतिक संसाधनो को प्राकृति का उपहार क्यों कहा जाता है ।

         उत्तर  प्राकृतिक संसाधन प्रकृति के निःशुल्क उपहार हैं और बिना अधिक बदलाव के सीधे ही 

          उपयोग में लाए जा सकते हैं।


       प्रश्न 5  प्राकृतिक संसाधनो का उपयोग कुछ विशेष परिस्थितियों में कैसे किया जा सकता है ।

        उत्तर    कुछ विशेष  परिस्थितियों में, प्राकृतिक संसाधन का सबसे अच्छी तरह उपयोग करने

           के लिए औज़ारों और प्रौद्योगिकी की आवश्यकता हो सकती है।


       प्रश्न 6 प्राकृतिक संसाधनों को विस्तृत रूप से कितने भागों में विभाजित किया जा सकता है?

      उत्तर     प्राकृतिक संसाधनों को विस्तृत रूप से नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधनों में 

          विभाजित किया जा सकता है।


      प्रश्न 7 नवीकरणीय संसाधनो से क्या अभिप्राय है ?

         उत्तर  नवीकरणीय संसाधन वे संसाधन हैं जो शीघ्रता से नवीकृत अथवा पुनः पूरित हो जाते हैं। 

          इनमें से कुछ असीमित हैं और उन पर मानवीय क्रियाओं का प्रभाव नहीं होता, जैसे सौर             और पवन ऊर्जा।


      प्रश्न 8 अनवीकरणीय संसाधनो से क्या अभिप्राय है ?

       उत्तर    अनवीकरणीय संसाधन वे संसाधन हैं जिनका भंडार सीमित है। भंडार के एक बार समाप्त होने के बाद उनके नवीकृत अथवा पुनः पूरित होने में हजारों  वर्ष लग सकते हैं। यह अवधि मानव जीवन की अवधि से बहुत अधिक है,इस प्रकार के संसाधन  अनवीकरणीय कहलाते हैं।  जैसे कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस इसके कुछ उदाहरण हैं।


    प्रश्न 9  प्राकृतिक संसाधनों का वितरण एक समान क्यों नहीं है ?

    उत्तर     प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भूभाग, जलवायु, ऊँचाई जैसे अनेक भौतिक कारकों पर 

         निर्भर करता है। पृथ्वी पर इन कारकों में विभिन्नता होने के कारण  संसाधनों का वितरण

         असमान है।


 प्रश्न 10   मानव निर्मित संसाधन किसे कहते है ?

    उत्तर    जब मनुष्य अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्राकृतिक पदार्थ के मूल रूप में

         बदलाव कर उन्हे नया रूप देता है तो इस प्रकार के संसाधनो को मानव निर्मित संसाधन

         कहते है जैसे पुल, सड़क, मशीन और वाहन आदि| प्रौद्योगिकी भी एक मानव 

         निर्मित संसाधन है।


प्रश्न 11   मानव संसाधन से क्या अभिप्राय है ?

   उत्तर    जब मनुष्य और अधिक संसाधन बनाने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का सबसे अच्छा                उपयोग अपने ज्ञान, कौशल तथा प्रौद्योगिकी से करता है तब मनुष्य एक विशिष्ट प्रकार 

        का संसाधन बन जाता है जिसे मानव संसाधन कहते है।


प्रश्न 12 मानव संसाधन विकास किसे कहते है ?

  उत्तर     जब मनुष्य अधिक संसाधनों के निर्माण में समर्थ होने के लिए अपने ज्ञानकौशल तथा 

        प्रौद्योगिकी में सुधार करता है तो वो मानव संसाधन विकास कहलाता है।


प्रश्न 13 संसाधन संरक्षण से क्या अभिप्राय है ?

 उत्तर    संसाधनों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देनासंसाधन 

        संरक्षण कहलाता है।


प्रश्न 14 सततपोषणीय विकास किसे कहते है ?

    उत्तर   सततपोषणीय विकास संसाधनों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की आवश्कता और भविष्य 

        की भावी पीढ़ियों की आवश्यकताएँ के लिए उनका संरक्षण करना सततपोषणीय विकास              कहलाता है ।


प्रश्न 15 सततपोषणीय विकास के कौन-कौन से सिद्धांत है ?

    उत्तर   सततपोषणीय विकास के सिद्धांत:

                 1 जीवन के सभी रूपों का आदर और देखभाल।

                2 मानव जीवन की गुणवता को बढ़ाना।

                3 पृथ्वी की जीवन शक्ति और विविधता का संरक्षण करना।

               4 प्राकृतिक संसाधनों के ह्रास को कम-से-कम करना।

               5 पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत व्यवहार और अभ्यास में परिवर्तन।

               6 समुदायों को अपने पर्यावरण की देखभाल करने योग्य बनाना।

 

NCERT कक्षा 8 भूगोल पाठ संसाधन के एक-एक अंक वाले महत्वपूर्ण प्रश्न

  शब्दावली

             पेटेन्ट :  इसका अभिप्राय किसी विचार अथवा आविष्कार पर एकमात्र अधिकार से है।

            प्रौद्योगिकी : किसी कौशल करने अथवा वस्तु बनाने में नवीनतम ज्ञान का अनुप्रयोग                          प्रौद्योगिकी है।

            संसाधन का भंडार: यह उपयोग के लिए संसाधन की उपलब्ध मात्रा है।

            सततपोषणीय विकास : संसाधनों का सावधानीपूर्वक उपयोग ताकि न केवल वर्तमान पीढ़ी की                           अपितु भावी पीढ़ियों की आवश्यकताएँ भी पूरी होती रहें।

                 

अभ्यास

प्रश्न 1 निम्नलिखित सवालों का जवाब दें।

(i)        पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित हैं?

     उत्तर :  प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भूभाग ,जलवायु, ऊंचाई जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर करता है । पृथ्वी पर इन कारकों में विभिन्नता होने के कारण संसाधनों का वितरण असमान है. संसाधनों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना संसाधन संरक्षण कहलाता है


(ii)       संसाधन विकास क्या है?

   उत्तर  :  संसाधनों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना संसाधन संरक्षण कहलाता है

 

(iii)    मानव संसाधन क्यों महत्वपूर्ण हैं?

  उत्तर :     मानव संसाधन महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अन्य संसाधनों का विकास पूरी तरह से मनुष्य पर निर्भर करता है क्योंकि मनुष्य के पास अन्य संसाधनों को   विकसित करने के लिए ज्ञान, कौशल और प्रौद्योगिकी है।


            (iv)   सततपोषणीय विकास क्या है?

       उत्तर 4  :  संसाधनों का उपयोग सावधानीपूर्वक एवम संतुलित तरीके से करना जिससे न केवल वर्तमान पीढ़ी की आवश्कताओ  को पूरा किया जा सके बल्कि भविष्य में आने वाली पीढ़ियों की आवश्कताओ के  लिए भी संसाधनों को सुरक्षित  किया जा सके


               2. सही उत्तर पर निशान लगाइए


                        (i) निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?

                       (क) उपयोगिता

                       (ख) मूल्य

                       (ग) मात्रा

                      उत्तर  (ग) मात्रा


                      (ii) निम्नलिखत में से कौन-सा मानव निर्मित संसाधन है?

                      (क) कैंसर उपचार की औषधियाँ

                     (ख) झरने का जल

                     (ग) उष्णकटिबंधीय वन

                      उत्तर  (क) कैंसर उपचार की औषधियाँ


                     (iii) कथन पूरा कीजिए- अनवीकरणीय संसाधन होते हैं।

                    (क) सीमित भंडार वाले

                    (ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित

                    (ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन्न

                    उत्तर  (क) सीमित भंडार वाले


कक्षा 8 भूगोल पाठ 1 के 5 अंक वाले महत्वपूर्ण प्रश्न


          प्रश्न  (1)  सततपोषणीय विकास से क्या अभिप्राय है सततपोषणीय विकास के कौन-कौन से सिद्धांत है ?

              उत्तर   संसाधनों का उपयोग सावधानीपूर्वक एवम संतुलित तरीके से करना जिससे न केवल                 वर्तमान पीढ़ी की आवश्कताओ को पूरा किया जा सके बल्कि भविष्य में आने वाली                पीढ़ियों की आवश्कताओ के लिए भी संसाधनों को सुरक्षित किया जा सके


                        सततपोषणीय विकास के सिद्धांत:

                           1 जीवन के सभी रूपों का आदर और देखभाल।

                           2 मानव जीवन की गुणवता को बढ़ाना।

                          3 पृथ्वी की जीवन शक्ति और विविधता का संरक्षण करना।

                          4 प्राकृतिक संसाधनों के ह्रास को कम-से-कम करना।

                          5 पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत व्यवहार और अभ्यास में परिवर्तन।

                          6 समुदायों को अपने पर्यावरण की देखभाल करने योग्य बनाना।         

 

                         प्रश्न 2 संसाधनो को कितने प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है ।

                                     


 

 NCERT, BSEH (Haryana Board) Solutions for Class 8  Geography Social Science Chapter 1 Resources  (Hindi Medium) कक्षा भूगोल पाठ संसाधन

 

NOTE: 👇To learn about  The Phrase and The Clause  Click on the link given below

Post a Comment

3 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.